[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम का कण-कण भक्ति में लीन, देर शाम तक 2.5 लाख भक्तों ने चढ़ाया जल

तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम का कण-कण भक्ति में लीन, देर शाम तक 2.5 लाख भक्तों ने चढ़ाया जल

0
तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम का कण-कण भक्ति में लीन, देर शाम तक 2.5 लाख भक्तों ने चढ़ाया जल
बााबधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब. फोटो : प्रभात खबर

Shravani Mela 2025 Latest Update Today: श्रावणी मेला की तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम में आस्था ने ऐसा रूप धारण किया कि हर ओर केवल भगवा ही भगवा नजर आया. बारिश की फुहार के बीच कांवरिया पथ से लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा. भक्तों के जयकारों से बाबा नगरी गूंज उठी. सुबह 4 बजे से जलार्पण शुरू हुआ और देर शाम तक करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर गंगाजल अर्पित किया. श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी थी कि मंदिर से लेकर कुमैठा गांव तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी कतार लग गयी. सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही. पुरोहित समाज की बेलपत्र प्रदर्शनी ने श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित किया.

12 किलोमीटर दूर तक लगी कांवरियों की कतार

सोमवारी पर जलार्पण के लिए रविवार की रात से ही कांवरियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गयीं थीं. सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे तक भक्तों की कतार कुमैठा गांव तक पहुंच गयी, जो मंदिर से करीब 12 किलोमीटर दूर है. बाह्य अरघा की कतार सरदार पंडा लेन से बड़ा बाजार तक पहुंची गयी तथा सड़कों पर श्रद्धालु कतारबद्ध दिखे. कतारों की लंबाई और अनियंत्रित भीड़ के कारण कई जगहों पर पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैफ और जैप के जवानों की तैनाती की गयी है.

Shravani Mela 2025 Latest Update News
पूरे अनुशासन के साथ लाइन में लगकर आगे बढ़ रहे थे कांवरिया. फोटो : प्रभात खबर

कांवरियों को मंदिर से निकलने में हुई दिक्कत

सोमवारी के दिन बाबा मंदिर के प्रवेश द्वारों को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया था. भीड़ अधिक होने के कारण जलार्पण के बाद भी कांवरियों को मंदिर से बाहर निकलने में कठिनाई हो रही थी. सोमवार देर शाम तक लगभग ढाई लाख कांवरियों ने बाबा पर जलार्पण किया. इससे पहले बाबा मंदिर का पट अहले सुबह 3:05 बजे खोला गया. सबसे पहले बाबा को 15 मिनट तक कांचा जल अर्पित किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

महंत ने षोडशोपचार पूजा के साथ किया दुग्धाभिषेक

इसके बाद महंत श्रीश्री गुलाब नंद ओझा ने विधिवत षोडशोपचार पूजा के साथ दुग्धाभिषेक कर जगत के कल्याण की कामना की. सुबह चार बजे बाबा पर जलार्पण शुरू होते ही मंदिर परिसर में गंगाजल की धार बहने लगी. निकास द्वार पर लगे बाह्य अरघा पर जल चढ़ाने की होड़ में कई कांवरिये एक-दूसरे पर ही गंगाजल फेंकते नजर आये. मुख्य अरघा में जलार्पण की गति बनाये रखने के लिए एक-एक घंटे के रोटेशन पर एक दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये थे.

Shravani Mela 2025 Latest Update News Today
मनोकामना लिंग पर जलार्पण करने को आतुर शिवभक्त. फोटो : प्रभात खबर

सुबह 7 बजे तक कंट्रोल रूम में जमे रहे अधिकारी

बाबा मंदिर परिसर में रात ढाई बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक डीसी अमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसडीएम रवि कुमार समेत तमाम वरीय अधिकारी खुद निगरानी करते दिखे. कंट्रोल रूम से पल-पल की जानकारी लेते रहे. बीच-बीच में वायरलेस सेट के माध्यम से अलग-अलग प्वाइंट पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी देते दिखे.

ढोल की थाप पर झूमते-नाचते दिखे कांवरिये

तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. सुबह की पहली किरण के साथ ही जैसे ही कांवरियों की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते-नाचते बाबा दरबार की ओर बढ़ीं, वैसे ही पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया. बाबा मंदिर समेत जलसार चिल्ड्रेन पार्क से लेकर शिवराम झा चौक तक बने पंडालों में ढोल-नगाड़ों की गूंज ने हर किसी में नया जोश भर दिया.

इसे भी पढ़ें

9 छात्राओं को देर से स्कूल आने की क्लास टीचर ने दी ऐसी सजा, 4 अस्पताल में भर्ती

झारखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- 14 अगस्त तक JSSC की सभी कैटेगरी का रिजल्ट जारी करें

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धनबाद से गिरफ्तार

उत्तम यादव गिरोह के 4 पेशेवर अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, लेवी वसूली की थी योजना

Previous article Aurangabad News : फूफा-भतीजी के प्रेम में रोड़ा बन रहा था प्रियांशु
Next article Begusarai News : आठ वर्षों से बांस और बल्ले के सहारे की आपूर्ति बिजली
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel