सारठ के शशिधर कुमार ने नाबार्ड में ग्रेड ए अधिकारी बनकर बढ़ाया मान

शशिधर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की

By MITHILESH SINHA | May 12, 2026 9:29 PM

सारठ. प्रखंड के तेलरिया गांव के होनहार शशिधर कुमार ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर नाबार्ड में ग्रेड ए अधिकारी पद पर चयन हासिल किया है. शशिधर ने बोकारो से प्लस टू करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की और इसके बाद जेएनयू से पीएचडी की डिग्री हासिल की. खास बात यह रही कि उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की. अब वे ग्रामीण विकास विभाग में अपनी सेवाएं देंगे. उनके पिता अरबिंद आजाद इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि बेटे ने गांव और जिले का नाम रोशन किया है.