संवाददाता, देवघर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह देवघर के कई टर्म जिलाध्यक्ष रहे ओम प्रकाश सिंह का मंगलवार अहले सुबह असामयिक निधन हो गया. वे 67 वर्ष के थे और लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे. पिछले कई दिनों से उनकी हालत खराब हो गयी थी. सोमवार की रात गंभीर अवस्था में परिजनों ने जब उन्हें कुंडा स्थित निजी अस्पताल में लाया तो डॉ संजय और उनकी टीम ने रिकवरी का काफी प्रयास किया लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ. मंगलवार की सुबह लगभग 7.30 बजे डेथ डिक्लेयर कर दिया.