[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर लंबित मामलों के निष्पादन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : एसडीपीओ

लंबित मामलों के निष्पादन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : एसडीपीओ

0
लंबित मामलों के निष्पादन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : एसडीपीओ

मधुपुर. एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में सोमवार को एसडीपीओ सत्येन्द्र प्रसाद ने विभिन्न थाना के प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. इस दौरान एसडीपीओ ने थाना क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारियों को हर हाल में अपराध पर अंकुश लगाने व गश्ती करने का निर्देश दिया. उन्होंने विभिन्न मामलों का अवलोकन करते हुए लंबित मामलों का अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लंबित मामले के निष्पादन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. साथ ही वारंट व कुर्की के मामले को भी प्राथमिकता के आधार पर निबटारा किये जाने का निर्देश दिया. वहीं, पिछले माह घटित घटनाओं का उद्भेदन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. इसके अलावा अवैध कारोबार पर पूर्ण रोक लगाने को कहा गया. इससे जुड़े लोगों को चिह्नितकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एंटी क्राइम चेकिंग करने को कहा. बैठक में मधुपुर, बुढ़ैई, पाथरोल, मधुपुर महिला थाना प्रभारी के अलावा मधुपुर इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष गुप्ता, अंचल पुलिस निरीक्षक राउतू होनहांगा, मधुपुर महिला थाना प्रभारी ललिता कुजूर आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel