[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर ड्रॉप आउट बच्चों का शत-प्रतिशत करायें नामांकन : बीडीओ

ड्रॉप आउट बच्चों का शत-प्रतिशत करायें नामांकन : बीडीओ

0
ड्रॉप आउट बच्चों का शत-प्रतिशत करायें नामांकन : बीडीओ

प्रतिनिधि, देवीपुर ; नयी शिक्षा नीति के तहत सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड स्तर पर स्कूल रुआर 2026 अभियान को लेकर अभिमुखीकरण सह समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रमुख प्रमिला देवी, बीडीओ विजय राजेश बारला और सीओ खेपलाल राम ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में बताया गया कि यह अभियान 9 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होगा. इसका मुख्य उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के सभी बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करना और उनकी नियमित उपस्थिति बनाये रखना है. कार्यक्रम में बीडीओ विजय राजेश बारला, सीओ खेपलाल राम, बीइइओ संतमर्सी टुडू, बीपीओ सुनील वर्णवाल शामिल हुए. इस दौरान निर्णय लिया गया कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालय स्तर पर डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत अभिभावकों से संवाद कर उन्हें बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा. बीडीओ ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और शिक्षा के महत्व को समझें. क्षेत्र स्तर पर टीमों का गठन कर घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए गए, ताकि छूटे हुए बच्चों की सूची तैयार की जा सके. लंबे समय से अनुपस्थित बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें जागरूक करने पर भी जोर दिया गया. अधिकारियों को व्यक्तिगत जवाबदेही सौंपी गयी है. सीओ खेपलाल राम ने कहा कि बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना जरूरी है, जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार हो सके। जनप्रतिनिधियों ने भी अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया. मौके पर बीपीओ सुनील वर्णवाल, बीस सूत्री उपाध्यक्ष तेजनारायण वर्मा, बीआरपी वरुण प्रसाद, अकाउंटेंट कृष्ण शर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ कुमार अभय प्रसाद समेत विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel