[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर खराब चापानलों व जलमीनारों को जल्द दुरुस्त करायें : बीडीओ

खराब चापानलों व जलमीनारों को जल्द दुरुस्त करायें : बीडीओ

0
खराब चापानलों व जलमीनारों को जल्द दुरुस्त करायें : बीडीओ

सारठ. आपदा विभाग के अलर्ट और बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए शनिवार को बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने पंचायत कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने खराब पड़े चापानलों और जलमीनारों को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया. बीडीओ ने बताया कि आपदा विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए मनरेगा मजदूरों से दोपहर के समय काम नहीं लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि जितने भी खराब पड़े चापानल हैं, उन्हें 15वें वित्त आयोग की राशि से भी ठीक कराया जाए, साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के माध्यम से भी मरम्मत सुनिश्चित की जाए. इसके अलावा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पंचायत मुखिया तथा गैंगमैन के संपर्क नंबर साझा किए गए और सभी को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया, ताकि समन्वय बेहतर हो सके. बीडीओ ने जानकारी दी कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 15वें वित्त से निर्मित मात्र दो जलमीनार खराब हैं, जिन्हें जल्द ठीक कराने का निर्देश संबंधित पंचायतों को दिया गया है. उन्होंने सभी खराब चापानलों की मरम्मत जल्द से जल्द कराने पर जोर दिया, ताकि लोगों को पेयजल उपलब्ध होने में किसी प्रकार की परेशानी न हो. मौके पर बीपीआरओ श्रीकांत मंडल, बीपीओ अक्षय दत्ता, विनय कुमार, एई शुभम स्वराज, जेई सिकंदर कुमार, सतेंद्र कुमार,सफ़ाक़त अंसारी, प्रिया कुमारी, मन्नुवर आलम, पंकज कुमार, हेमंत हितेषी, मुखिया महादेव सिंह, अशोक मंडल, पंचायत सचिव मो अजहर, मेहर शेख, जॉन मरांडी, संदीप कुमार, अजित मरांडी, संजीत दास, अहमद अली आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel