[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर पॉलिटेक्निक कॉलेज में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

पॉलिटेक्निक कॉलेज में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

0
पॉलिटेक्निक कॉलेज में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के राजाभिटा स्थित पॉलिटेक्निक संस्थान परिसर में मंगलवार को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण व आइआइटीइडी के तत्वावधान में राष्ट्रीय उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना तथा साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना था. कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ एचआर बघेल व पाषाण बलवीर ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में अनचाही व्यावसायिक कॉल्स और स्पैम कॉल्स एक बड़ी समस्या बन चुकी हैं. उन्होंने ट्राई के कड़े नियमों की जानकारी देते हुए कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन जैसी सुविधाओं के महत्व पर प्रकाश डाला. साथ ही 1909 पर कॉल या एसएमएस तथा ट्राई डीएनडी ऐप के माध्यम से स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने की प्रक्रिया भी बताई गयी. विशेषज्ञों ने मोबाइल बैंकिंग फ्रॉड, डेटा चोरी और इंटरनेट से जुड़े खतरों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को सोशल मीडिया व इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर साइबर अपराधियों से सुरक्षित रहने के उपाय बताए तथा किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने को कहा. तकनीकी टीम द्वारा इंटरनेट स्पीड जांच, कॉल क्वालिटी फीडबैक, सही मोबाइल/टीवी पैक चयन, इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाइड, फ्री व पे-चैनल्स तथा पीएम-वाणी योजना के तहत पब्लिक वाई-फाई संबंधी जानकारी का लाइव डेमो भी दिया गया. अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने अपनी समस्याओं पर विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर समाधान प्राप्त किया. मौके पर संस्थान के छात्र, शिक्षक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel