[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर मधुपुर स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता अभियान, 30 मिनट में शिकायत निस्तारण का लक्ष्य

मधुपुर स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता अभियान, 30 मिनट में शिकायत निस्तारण का लक्ष्य

0
मधुपुर स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता अभियान, 30 मिनट में शिकायत निस्तारण का लक्ष्य

मधुपुर. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 16 से 30 मई तक स्वच्छता जागरूकता अभियान का दूसरा चरण चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को मधुपुर स्टेशन परिसर में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह अभियान “देखें, सूचित करें, हम तुरंत कार्रवाई करेंगे” विषय पर आधारित है. इसका मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के साथ सफाई संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है. योजना के तहत प्राप्त शिकायतों का समाधान 30 मिनट के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है. मधुपुर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में आसनसोल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक सहित रेलवे अधिकारी, पर्यवेक्षक और हाउसकीपिंग कर्मी उपस्थित रहे. इस दौरान यात्रियों से संवाद कर उन्हें प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय, फुट ओवर ब्रिज और अन्य परिसंचरण क्षेत्रों में गंदगी से संबंधित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने बताया कि यात्री अपनी शिकायतें “रेल मदद” ऐप के माध्यम से फोटो अपलोड करके या सोशल मीडिया पर डीआरएम आसनसोल को टैग करते हुए ईआरचैलेंज हैशटैग के साथ दर्ज करा सकते हैं. शिकायत मिलने पर संबंधित टीमें निर्धारित समय सीमा में त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई करती हैं. रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की सक्रिय भागीदारी से स्टेशन परिसरों को अधिक स्वच्छ और सुविधाजनक बनाना है. — आसनसोल मंडल की मुहिम: हर शिकायत पर त्वरित सफाई कार्रवाई रेलवे की पहल: शिकायत मिलते ही आधे घंटे में सफाई का लक्ष्य मधुपुर स्टेशन पर स्वच्छता अभियान, यात्रियों को जोड़ा गया मुहिम से

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel