Deoghar News : मथुरापुर हॉल्ट में ब्लॉक से रेल परिचालन प्रभावित, दो जोड़ी ट्रेनें रहीं रद्द
डाउन पर चार घंटे व अप लाइन पर 4:30 घंटे तक ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया. इससे डाउन व अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. इससे रेल यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
By NISHIDH MALVIYA |
May 14, 2026 7:59 PM
प्रतिनिधी, जसीडीह : आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा सेक्शन के बीच मथुरापुर हॉल्ट पर गुरुवार को फ्री नॉन-इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया गया. इसके तहत यार्ड री-मॉडलिंग, सिग्नलिंग सहित अन्य काम हुए. इस कारण डाउन पर चार घंटे व अप लाइन पर 4:30 घंटे तक ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया. इससे डाउन व अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. इससे रेल यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ब्लॉक के कारण गुरुवार को दो जोड़ी ट्रेनें रद्द रहीं. वहीं कुछ ट्रेनों की दूरी कम कर दी गयी, तो कई ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं. यात्री ट्रेनों की प्रतिक्षा प्लेटफॉर्म व स्टेशन परिसर के अन्य स्थानों पर बैठ कर करते दिखे.
ये ट्रेनों रहीं रद्द :
63545-46अंडाल-जसीडीह-अंडाल पैसेंजर व 63547-63548 जसीडीह-बांका-जसीडीह पैसेंजर रद्द रहीं.
ट्रेनों की दूरी की गयी कम :
63509 बर्धमान-झाझा पैसेंजर को आसनसोल, 63510 झाझा-बर्धमान को आसनसोल स्टेशन तक ही चलाया गया.
कई ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं :
ब्लॉक के कारण 18183 टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस छह घंटे, 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस एक घंटा, 15233 कोलकाता-दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस दो घंटे, 18184 बक्सर-टाटा सुपर एक्सप्रेस एक घंटा, 03230 पटना-खुर्दा रोड स्पेशल डेढ़ घंटे, 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल 2:30 घंटे, 07052 रक्सौल-चारलापल्ली स्पेशल सात घंटे विलंब से चली. इसके अलावा गुरुवार को 12304 पूर्वा एक्सप्रेस 3:30 घंटे,13036 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस दो घंटे, 22643 एर्णाकुलम-पटना एक्सप्रेस 2:30 घंटे, 12315 अन्नया एक्सप्रेस एक घंटा, 13006 पंजाब मेल 4:30 घंटे, 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाध एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 3:30 घंटे विलंब से चली.
...