[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : महाशिवरात्रि से 48 घंटे पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लें : डीसी

Deoghar news : महाशिवरात्रि से 48 घंटे पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लें : डीसी

0
Deoghar news : महाशिवरात्रि से 48 घंटे पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लें : डीसी

प्रमुख संवाददाता, देवघर . महाशिवरात्रि व शिवबारात के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने की तैयारी पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले भक्तों के लिए सुरक्षित जलार्पण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. ताकि श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में सुखद अनुभूति प्राप्त हो.

डीसी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग महाशिवरात्रि से 48 घंटे पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर लें. उन्होंने मंदिर प्रांगण, उसके आसपास के क्षेत्र व शिवबारात रूटलाइन में बिजली, लाइटिंग, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, सड़क, स्लैब, बैरिकेडिंग, स्वास्थ्य, अग्निशमन के साथ सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया, साथ ही अतिक्रमण मुक्त सड़क और यातायात के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा.

विद्युत व स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

डीसी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को 22 मंदिरों, शिव बारात रूटलाइन व मंदिर परिसर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली के पोल व ट्रांसफॉर्मर को बैरिकेड या इंसुलेटेड करने का आदेश दिया. वहीं सिविल सर्जन को बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल में अतिरिक्त एंम्बुलेंस, क्यूआरटी टीम, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया.

बैठक में ये अधिकारी थे मौजूद : बैठक में डीएफओ अभिषेक भूषण, डीडीसी पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा, एसी हीरा कुमार, सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह, एनडीसी शैलश प्रियदर्शी, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, हेडक्वार्टर डीएसपी, जिला खेल पदाधिकरी संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल मनोज कुमार महतो सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

हाइलाइट्स

॰बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व आपसी समन्वय के साथ सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने पर जोर

॰महाशिवरात्रि व शिवबारात की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

॰मंदिर प्रांगण व शिवबारात रूटलाइन में बिजली, साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था करें दुरुस्त॰निर्बाध बिजली आपूर्ति, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व अतिक्रमण मुक्त मार्ग सुनिश्चित करने के आदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel