[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची का ग्रामसभा में सत्यापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची का ग्रामसभा में सत्यापन

0
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची का ग्रामसभा में सत्यापन

देवीपुर. भोजपुर पंचायत भवन के सभागार में शनिवार को बीडीओ विजय राजेश बारला के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2024 सर्वे में शामिल लाभुकों की प्रतीक्षा सूची के सत्यापन के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा के माध्यम से लाभुकों का अनुमोदन करते हुए सूची का सत्यापन कार्य संपन्न किया गया. ग्रामसभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया विभा देवी ने की, जबकि पंचायत सचिव नेहा शरद की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की प्राप्त सूची में शामिल लाभुकों के नामों का परीक्षण किया गया तथा पात्र एवं अपात्र लाभुकों का निर्धारण करते हुए उसके कारणों को सूची में अंकित किया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में संपन्न लोगों के नाम शामिल होने की शिकायत उठाई. ग्रामीणों ने सूची की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की. ग्रामसभा में उपस्थित लोगों की राय एवं सुझावों को भी दर्ज किया गया. मौके पर उपमुखिया, पंचायत समिति प्रतिनिधि जवाहर मिर्धा, सोनू कुमार, बबलू सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel