संवाददाता, देवघरप्रभात खबर का मतदाता जागरुकता अभियान ””वोट करें, देश गढ़ें”” के तहत मंगलवार को हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज के सभागार में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें उपस्थिति अतिथियों ने लोकसभा चुनाव-2024 में वोटिंग का प्रतिशत को बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राओं से अपील की. साथ ही मंचासीन अतिथियों के साथ हॉल में मौजूद बीएड के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ लिया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करेंगे. साथ ही परिवार व समाज के लोगों को वोट देने के लिए अपील करेंगे. मंचासीन अतिथियों में हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ आशा मिश्रा, प्राध्यापक डॉ ओम कुमार, प्राध्यापिका डॉ दुर्गा भौमिक, स्वीप कोषांग की को-ऑर्डिनेटर पूजा व विनय कुमार ठाकुर उपस्थित थे. मंचासीन अतिथियों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूती लोगों के वोटों से मिलती है. संविधान के तहत हम सबों को मतदान करने का अधिकार भी दिया गया है, इसलिए अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए अपना नैतिक दायित्वों का भी निर्वह्न करना चाहिए.