[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर ‘प्रभात खबर डॉक्टर सम्मान समारोह 2026’: देवघर में डॉक्टरों को किया गया सम्मानित, स्पीकर भी रहे मौजूद

‘प्रभात खबर डॉक्टर सम्मान समारोह 2026’: देवघर में डॉक्टरों को किया गया सम्मानित, स्पीकर भी रहे मौजूद

0
‘प्रभात खबर डॉक्टर सम्मान समारोह 2026’: देवघर में डॉक्टरों को किया गया सम्मानित, स्पीकर भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले डॉक्टरों के साथ अतिथिगण

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट

Prabhat Khabar Ceremony, देवघर: संताल परगना और देवघर के चिकित्सा जगत के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा. मेडिकल के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण और शानदार कार्यों से विशिष्ट पहचान बनाने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए देवघर में ‘प्रभात खबर डॉक्टर सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया. इस गौरवशाली समारोह में उन डॉक्टरों को खास तौर पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने मरीजों की सेवा को ही अपना धर्म माना है. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) रवींद्रनाथ महतो थे. उन्होंने डॉक्टरों को उनके कार्यों के लिए आभार प्रकट किया. कार्यक्रम में चिकित्सा जगत की दिग्गज हस्तियों के साथ-साथ जिले के कई बड़े जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. इस मौके पर देवघर के विधायक सुरेश पासवान और मेयर रवि राउत को भी खास तौर पर आमंत्रित किया गया था.

क्यों खास रहा यह सम्मान समारोह?

इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य उन डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करना था, जो बिना समय की परवाह किए दिन-रात मरीजों की जान बचाने में जुटे रहते हैं. सम्मानित होने वाले डॉक्टरों में शहर के नामचीन सर्जन्स, फिजिशियंस, बाल रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल थे, जिन्होंने अपने सेवाभावी कार्यों से देवघर का नाम रोशन किया है.

Also Read: वोटर लिस्ट पर झारखंड के CEO का निर्देश, नागरिकता के लिए देने होंगे ये दस्तावेज, लागू होंगे 3 कड़े नियम

Previous article जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस
Next article संत कबीर जयंती पर दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ, संतों ने दिया मानवता का संदेश
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel