[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर पैसे के विवाद में अमन की बेरहमी से की गयी थी हत्या

पैसे के विवाद में अमन की बेरहमी से की गयी थी हत्या

0
पैसे के विवाद में अमन की बेरहमी से की गयी थी हत्या

मधुपुर. थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा स्थित जोरिया के निकट से पिछले बुधवार को युवक की हत्या कर शव फेंके जाने मामले में पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. मामले में संलिप्त एक युवक को घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा फरार बताया जाता है. घटना के संबंध में एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद व इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता ने शनिवार को पत्रकारों को बताया मृतक की पहचान बेलपाड़ा के इमाम कॉलोनी निवासी मो अलाउद्दीन अंसारी के बेटे अमन अंसारी के रूप में किया गया था. बताया कि अमन की हत्या उसके दो दोस्तों ने ही की थी. बताया कि अमन और उसके दोस्त गांजा, भांग, शराब जैसे नशा सेवन का आदि हो गया था. बताया कि मृतक को आरोपियों ने डालमिया कूप के निकट स्थित बकरी बाजार के पास से उठाकर ले गया था. इसके बाद भेड़वा के जोरिया के पास नशा का सेवन किया. इस दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर दोस्तों में विवाद हुआ. जब अमन को ज्यादा नशा हो गया तो आरोपी अमन के सिर पर जोरदार प्रहार कर हत्या कर दिया. इसके बाद उसके शव को छोड़कर उसके दोनों दोस्त भाग निकला. पकड़ा गया आरोपी की पहचान नबी बक्श रोड निवासी मो. फैजान (19) के रूप में किया गया है. उसके पास से बाइक भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. उसके पास से एक मोबाइल व घटना के दौरान पहने कपडे को भी जब्त किया है. मामले में दूसरा दोस्त फरार बताया जाता है. क्या हैं पूरा मामला : विगत छह मई की सुबह आमतल्ला भेड़वा जोरिया के पास झाड़ी में एक युवक का शव मिला था. शव का चेहरा खून से लथपथ था और माथे पर गंभीर चोट का निशान था. उस दौरान उसकी पहचान नहीं हो पायी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अज्ञात दिखाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. इस बीच घटना के दिन शाम को ही मृतक के परिजन आया और बेलपाड़ा निवासी मो अलाउद्दीन अंसारी उर्फ कल्लू ने उसकी पहचान अपने पुत्र अमन अंसारी के रूप में की. इसके बाद उसके दोस्तो पर हत्या की आशंका जताते हुए थाना में कांड संख्या- 96/2026, दिनांक- 06 मई, धारा- 103(1)/3(5) बीएनएस दर्ज कराया था. हाइलार्ट्स : पुलिस ने सुलझाया अमन अंसारी हत्याकांड, घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा गांजा-शराब के नशे ने ली जान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel