[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर देवीपुर: थार से युवक की मौत मामले में केस दर्ज

देवीपुर: थार से युवक की मौत मामले में केस दर्ज

0
देवीपुर: थार से युवक की मौत मामले में केस दर्ज

देवीपुर. थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी रूपेश कुमार राय की सड़क हादसे में मौत हो गयी. इसको लेकर मृतक के भाई विकास कुमार राय के आवेदन पर देवीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि रूपेश कुमार राय एम्स अस्पताल में गार्ड के रूप में कार्यरत था. घटना के दिन वह अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से एम्स के गेट नंबर एक से शंकरपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान दोनों ने सड़क किनारे मोटरसाइकिल रोकी. बताया गया कि उसका दोस्त बाथरूम के लिए पास में गया था, जबकि रूपेश मोटरसाइकिल के पास खड़ा था. इसी बीच विपरीत दिशा से देवघर की ओर से आ रही एक थार गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल रूपेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर देवीपुर थाना कांड संख्या 61/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में प्राथमिक अभियुक्त सचिन कुमार पंडित, पिता उमेश पंडित, ग्राम बांधी, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह निवासी थार वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. देवीपुर: एम्स में गार्ड के पद पर कार्यरत युवक की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel