[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर देवघर में नशे के खिलाफ कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा बरामद, छह गिरफ्तार

देवघर में नशे के खिलाफ कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा बरामद, छह गिरफ्तार

0
देवघर में नशे के खिलाफ कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा बरामद, छह गिरफ्तार
देवघर में नशे के खिलाफ कार्रवाई में छह गिरफ्तार

देवघर से आशीष कुंदन की रिपोर्ट

Deogarh News: झारखंड के देवघर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.760 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है. इस दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दो बाइक, तीन मोबाइल फोन, 28,500 रुपये नकद समेत अन्य सामान भी जब्त किया है. 

गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम 

प्रेस वार्ता में एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि मामले में जसीडीह थाना कांड संख्या 172/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, देवघर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. जसीडीह थाना अंतर्गत जसीडीह रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित चटर्जी बगान और कुण्डा थाना क्षेत्र के नैयाडीह मैदान स्थित झाड़ी-जंगल में औचक छापेमारी की गई. 

बैग और बाइक से मिला गांजा 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिहार अंतर्गत लखीसराय जिले के किऊल थाना क्षेत्र के साहपुर पचाम निवासी विकास कुमार मंडल, जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के चुनमारायडीह निवासी राजेश यादव, रिखिया थाना क्षेत्र के बलसारा रिखिया निवासी रामदेव महथा, नगर थाना अंतर्गत जटाही में रहनेवाले पुजहरडीह निवासी दिनेश साह, कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया गांव निवासी परशुराम मंडल और सारवा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी योगेन्द्र मंडल को गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान एक काले रंग के बैग और एक चितकबरा एयर बैग से कुल 10 पैकेट गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ. दोनों बैग से कुल 20.588 किलोग्राम गांजा मिला. वहीं एक बाइक की सीट के नीचे प्लास्टिक में लिपटा 172 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ भी बरामद किया गया. पुलिस ने 28,500 रुपये नकद, रेलवे का एक एंट्री परमिट, दो बाइक और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं. 

कार्रवाई में कई पुलिस अधिकारी रहे शामिल 

कार्रवाई में जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार, एसआई अमर कुमार, रामानुज सिंह, सचित कुमार सिंह, संदीप कृष्णा, रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार, प्रियरंजन कुमार, एएसआई अनिश कुमार सिंह तथा रामानुज मिश्रा सहित तकनीकी शाखा व जसीडीह थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे.

दो आरोपितों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित रामदेव महथा के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 241/2024 में अलग-अलग धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया जा चुका है. वहीं दिनेश शाह के खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 436/2018 में भी अलग-अलग धाराओं में आरोप पत्रित होने की जानकारी पुलिस ने दी है.

यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

Previous article सोना खरीदते वक्त इस चार्ज को नजरअंदाज करना पड़ सकता भारी, जानिए कैसे बचें नुकसान से
Next article पीएम मोदी बोले- हेग भारतीय दोस्ती का एक जीता-जागता प्रतीक
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel