[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर पालोजोरी : आठ मवेशी से भरा पिकअप जब्त, पशु क्रूरता का खुलासा

पालोजोरी : आठ मवेशी से भरा पिकअप जब्त, पशु क्रूरता का खुलासा

0
पालोजोरी : आठ मवेशी से भरा पिकअप जब्त, पशु क्रूरता का खुलासा

पालोजोरी. थाना क्षेत्र के गुलालडीह मोड़ के पास पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ गौवंश से भरे एक पिकअप वाहन को जब्त किया. वाहन में पशुओं को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिससे उनकी हालत बेहद खराब हो गयी थी. बताया गया कि पालोजोरी पुलिस नियमित गश्ती पर थी. इसी दौरान सोनारायठाढ़ी की ओर से जेएच04जेड-5109 नंबर का पिकअप वाहन आता दिखायी दिया, जो पुलिस वाहन को देखते ही तेज रफ्तार से भागने लगा. पुलिस ने तुरंत पीछा कर वाहन को रोक लिया. जांच करने पर पाया गया कि वाहन में आठ गोवंशीय पशुओं को अमानवीय तरीके से भरा गया था. भीषण गर्मी के बीच पशुओं की स्थिति गंभीर थी. वाहन में मौजूद चालक सहित तीन लोगों से पूछताछ की गयी, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसके बाद पुलिस ने वाहन सहित सभी मवेशियों और उसमें सवार लोगों को हिरासत में लेकर थाना ले आयी. घटना की जानकारी पशुपालन पदाधिकारी डॉ ब्रजेश यादव को दी गयी. उनके साथ तकनीकी सहायक कन्हैया तिवारी ने मौके पर पहुंचकर पशुओं की जांच की, जिसमें एक मवेशी मृत पाया गया. पुलिस ने शेष मवेशियों को तीन पिकअप वाहनों की मदद से सुरक्षित गौशाला भेज दिया है. साथ ही मामले की आगे की जांच की जा रही है.

मृत मवेशी को सुरक्षित रूप से कराया दफन

: वहीं पुलिस ने मृत मवेशी को जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर उसे सुरक्षित रूप से दफना दिया.

पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ:

इस मामले में पालोजोरी पुलिस ने वाहन में मौजूद चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार पशु तस्कर गौवंश को अवैध रूप से परिवहन कर इस रास्ते से बंगाल ले जाती है. जहां इन मवेशियों को कई रूपों में खपाया जाता है.

हाइलार्ट्स : पालोजोरी के गुलालडीह मोड़ के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई चार लोगों को लिया गया हिरासत में

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel