[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर जियो टैग के बाद भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास

जियो टैग के बाद भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास

0
जियो टैग के बाद भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास

करौं. प्रखंड क्षेत्र के ताराडंगाल गांव की कविता देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जियो टैग किये जाने के बावजूद अब तक आवास का लाभ नहीं मिल पाया है. स्थिति यह है कि उनका परिवार आज भी मिट्टी और खपरैल के घर में रहने को मजबूर है, जहां बरसात के दिनों में छत से लगातार पानी टपकता है. बारिश के मौसम में घर में रहने लायक स्थिति नहीं रहने के कारण कविता देवी अपने पति और दो मासूम बच्चों के साथ प्लास्टिक की तिरपाल लगाकर किसी तरह जीवन यापन कर रही हैं. कई बार पूरी रात जागकर उन्हें गुजरानी पड़ती है, ताकि बारिश के पानी से परिवार को बचाया जा सके. परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है. कविता देवी के पति दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चलाते हैं. इसके बावजूद अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से परिवार में निराशा है. कविता देवी ने इस मामले को लेकर बीडीओ ऋषि राज को आवेदन देकर जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दिलाने की मांग की है. इस पर बीडीओ ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है. ग्रामीणों का कहना है कि जियो टैग होने के बाद भी लाभ न मिलना योजना की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है. परिवार अब प्रशासनिक कार्रवाई और आवास स्वीकृति का इंतजार कर रहा है. — करौं: खपरैल घर में बारिश के बीच जीवन जीने को मजबूर कविता देवी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel