[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर सारठ : 80 दुकानों में अब तक नहीं पहुंच पाया खाद्यान्न

सारठ : 80 दुकानों में अब तक नहीं पहुंच पाया खाद्यान्न

0
सारठ :  80 दुकानों में अब तक नहीं पहुंच पाया खाद्यान्न

सारठ. प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है. मई माह के 10वें दिन के समाप्त होने के बावजूद अब तक गरीबों को मिलने वाला खाद्यान्न अधिकांश दुकानों तक नहीं पहुंच सका है. दरअसल, प्रखंड अंतर्गत कुल 115 पीडीएस दुकानों में से केवल 35 दुकानों तक ही अनाज की आपूर्ति हो पायी है, जबकि शेष 80 दुकानों में खाद्यान्न अभी तक नहीं पहुंचा है. इसके चलते इन दुकानों के अंतर्गत आने वाले हजारों गरीब परिवार राशन का इंतजार कर रहे हैं. स्थिति यह है कि रोजाना राशन कार्डधारी उपभोक्ता अपने-अपने दुकानों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन अनाज उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में असंतोष और नाराजगी बढ़ती जा रही है. बताया जा रहा है कि गोदाम में खाद्यान्न का भंडारण नहीं होने के कारण पिछले आठ दिनों से डायरेक्ट सप्लाई डिलीवरी वाहन भी खड़े हैं. 10 दिन बीत जाने के बाद भी गोदाम में अनाज की आपूर्ति नहीं हो सकी है. समय पर खाद्यान्न नहीं मिलने से न केवल उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है, बल्कि पीडीएस दुकानदारों के समक्ष भी वितरण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने लगभग पांच दिन पूर्व ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी को एफसीआई और ट्रांसपोर्टर की लापरवाही के संबंध में जानकारी दे दी थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. अधिकारियों का अनुमान है कि यदि अब अनाज की आपूर्ति होती भी है, तो डीएसडी प्रक्रिया पूरी होने में लगभग 10 दिन और लग सकते हैं, जिससे वितरण और भी विलंबित हो जाएगा. इधर, समय पर राशन न मिलने से गरीबों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है और आए दिन हंगामे की शिकायतें भी सामने आ रही हैं. कार्डधारकों का कहना है कि जिला स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग की कमी के कारण मई माह का खाद्यान्न अब तक गरीबों तक नहीं पहुंच पाया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel