[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर स्कूल अनुश्रवण व बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

स्कूल अनुश्रवण व बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

0
स्कूल अनुश्रवण व बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

पालोजोरी. प्रखंड बीआरसी सभागार में प्रभारी बीइइओ अमिताभ झा ने शुक्रवार को बीआरसी में कार्यरत सीआरपी के साथ बैठक कर विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा की. बैठक में बीपीओ नारायण मंडल के अलावा सभी संकुलों के सीआरपी, बीआरपी, एमआईएस ऑपरेटर एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे. समीक्षा के दौरान मिड डे मील, अपार आईडी जेनरेशन, स्टूडेंट प्रोग्रेशन, शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति, लर्नर सर्वे, प्रयास कार्यक्रम, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, किताब एवं बैग वितरण तथा मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रभारी बीइइओ अमिताभ झा ने सीआरपी को निर्देश दिया कि वे अपने संकुलों के स्कूलों का नियमित रूप से अनुश्रवण करें और अनुश्रवण प्रतिवेदन बीआरसी में जमा करें. उन्होंने कहा कि स्कूलों में किसी भी परिस्थिति में मध्याह्न भोजन बंद नहीं होना चाहिए तथा प्रतिदिन एमडीएम का एसएमएस भेजना सुनिश्चित किया जाये. बैठक में यू डायस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोग्रेशन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया. साथ ही स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया गया. वहीं बीपीओ नारायण मंडल ने सभी स्कूलों में किताब एवं बैग वितरण कार्य को समय पर सुनिश्चित कराने की बात कही. मौके पर नितिन राय, पुरूषोत्तम चौधरी, राजेन्द्र राय, अरुण साह, अनन्त दास, कामदेव भंडारी, सुकुमार राय, अकिल परवेज, टिंकू रक्षित मौजूद थे. हाइलार्ट्स : बीइइओ ने कर्मियों संग बैठक कर विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel