खराब चापानलों व जलमीनारों का सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट दें: विभाग

सारवां ब्लॉक में पेयजल व स्वच्छता विभाग की हुई बैठक

By LILANAND JHA | May 30, 2026 6:42 PM

सारवां. ब्लॉक में शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बैठक बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में आयोजित की गयी, जिसमें जिला कॉर्डिनेटर प्रमोद कापरी, जेई चंदन कुमार तथा शैलेश कुमार उपस्थित रहे. इस अवसर पर उपस्थित जल सहियाओं को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने निर्देश दिया कि अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में बंद पड़े अथवा खराब चापानलों और जलमीनारों का सर्वेक्षण करें. उन्होंने कहा कि जिन जलस्रोतों से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है, उनकी विस्तृत रिपोर्ट बिना किसी तथ्यात्मक बदलाव के शीघ्र विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि विभाग द्वारा आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया जा सके. इस दौरान जल सहियाओं को पेयजल की गुणवत्ता जांच से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी विस्तारपूर्वक दी गयी. अधिकारियों ने जल की नियमित जांच और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका पर विशेष जोर दिया. मौके पर जल सहिया राधा बलियासे, चांदनी देवी, अनीता देवी, आरती देवी, किरण देवी, खुशबू खातून, बेबी देवी, प्रेमलता देवी, बबीता देवी, रंजना देवी आदि मौजूद थे.