[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर मधुपुर कॉलेज में पेयजल व मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग

मधुपुर कॉलेज में पेयजल व मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग

0
मधुपुर कॉलेज में पेयजल व मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग

मधुपुर. मधुपुर कॉलेज में एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती को एक ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने भीषण गर्मी को देखते हुए कॉलेज के प्रत्येक संकाय में छात्र-छात्राओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से करने की मांग की. ज्ञापन में कॉलेज के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराने, कक्षाओं में खराब पड़े पंखों व डेस्क की मरम्मत कराने तथा कॉलेज परिसर में कैंटीन खोलने की भी मांग की गयी. इस अवसर पर एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि छात्रहित में कॉलेज में समुचित सुधार करते हुए इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि एनएसयूआइ की मांग है कि कॉलेज प्रशासन आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त कर छात्रों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करे, ताकि उन्हें पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जतायी कि कॉलेज प्रशासन छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठायेगा. — एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने प्रभारी प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन छात्रहित को लेकर एनएसयूआइ ने प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel