[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर देवघर में एनआईए-एटीएस की संयुक्त छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में

देवघर में एनआईए-एटीएस की संयुक्त छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में

0
देवघर में एनआईए-एटीएस की संयुक्त छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में
एनआईए-एटीएस की संयुक्त छापेमारी सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

देवघर से आशीष कुंदन की रिपोर्ट

Deogarh News: एनआईए और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने झारखंड के देवघर में छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. दोनों से नगर थाना में पूछताछ जारी है, जबकि अधिकारी फिलहाल मामले पर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. 

संयुक्त टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देवघर में हथियार तस्करी की सूचना पर सक्रिय हुई एनआईए और झारखंड एटीएस की टीम ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से नंदन पहाड़ के पास नंदी नगर मुहल्ले में छापेमारी की. इस दौरान मामाघर में ठहरे एक युवक को हिरासत में लिया गया. वहीं भुरभुरा मोड़ के पास से एक दूसरे युवक को भी टीम ने पकड़ा. दोनों संदिग्धों को फिलहाल देवघर नगर थाना में रखकर संयुक्त टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है. 

अधिकारी साधे हुए हैं चुप्पी 

हालांकि छापेमारी में शामिल अधिकारी इस मामले में अभी कुछ भी बताने से बच रहे हैं. सूत्रों के अनुसार नंदी नगर से हिरासत में लिया गया युवक मूल रूप से बिहार के आरा का रहने वाला है. उसके पिता देवघर के एक निजी स्कूल में वाहन चालक हैं और कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया में मेधा डेयरी के बगल स्थित मुहल्ले में घर बनाकर रहते हैं. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल्द लागू होगी नई हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के मिलावटखोरों पर एसडीएम साहेब का सर्जिकल स्ट्राइक, 3 क्विंटल मिठाइयां मिट्टी में दफन

Previous article ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम 1 मई से लागू, अब सरकार रखेगी हर चाल पर नजर
Next article कभी 10 लोगों संग शेयर किया कमरा, आज लग्जरी लाइफ जीते हैं मनोज बाजपेयी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel