[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर नेपाल की विदेश मंत्री ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा, अपने देश की समृद्धि की कामना की

नेपाल की विदेश मंत्री ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा, अपने देश की समृद्धि की कामना की

0
नेपाल की विदेश मंत्री ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा, अपने देश की समृद्धि की कामना की
बाबाधाम में नेपाल की विदेश मंत्री. फोटो : प्रभात खबर

Nepal MEA in Deoghar: नेपाल की विदेश मंत्री डॉ आरजू राणा देउबा बुधवार को अपने परिवार के साथ देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचीं. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. मंदिर प्रशासन उन्हें प्रशासनिक भवन ले गया, जहां उनके पुश्तैनी पुरोहित संजय सरेवार ने संकल्प कराकर वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार पंचोपचार विधि से पूजा-अर्चना करवायी. बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद उन्होंने माता पार्वती मंदिर, महाकाल भैरव मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और मां बगला मंदिर में भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की. बाबा पार्वती मंदिर के शिखर पर पारंपरिक गठबंधन किया और बाबा मंदिर प्रांगण में भव्य आरती में शामिल हुईं. पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने नेपाल की सुख-समृद्धि, जनता की रक्षा और देश की तरक्की के लिए बाबा से मंगलकामना की.

Nepal Mea In Deoghar News
नेपाल की विदेश मंत्री ने बाबा बैद्यनाथ का अभिषेक करने के बाद गठबंधन भी किया. फोटो : प्रभात खबर

बाबा बैद्यनाथ में अटूट आस्था – डॉ आरजू राणा देउबा

डॉ आरजू राणा देउबा ने पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि बाबा बैद्यनाथ के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और आस्था है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वर्ष 2019 में वे बाबा के दर्शन के लिए आयीं थीं. उन्होंने कहा, ‘बाबा जो चाहेंगे, वही होगा. मैं यहां नेपाल की जनता के लिए खुशहाली, तरक्की और रक्षा की कामना करने आयी हूं.’

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

सरदार पंडा से गद्दी घर में लिया आशीर्वाद

इसके बाद विदेश मंत्री प्रशासनिक भवन स्थित सरदार पंडा गद्दी घर पहुंचीं, जहां उन्होंने सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान मंदिर मजिस्ट्रेट, मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, भाजपा नेता हरि सिंह, अभयानंद झा, बाबा झा, मिथिलेश सिन्हा सहित मंदिर के कई पुजारी और कर्मी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

12 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

गिरिडीह में रंगदारी वसूली की तैयारी कर रहा था अमन साहू, अब हार्डकोर अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती

आईएसएम धनबाद क्यूएस रैंकिंग में भारत में अव्वल, विश्व में 20वें नंबर पर

Sarkari Naukri: झारखंड को मिले 162 नये डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग में जल्द होगी 10 हजार से अधिक बहाली

Previous article विनाशकारी बांध को जबरन शुरू करने के खिलाफ बुलायी महापंचायत
Next article Begusarai News : प्रोपर्टी डीलर विद्यानंद महतो हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर गिरफ्तार
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel