[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : मतपेटी व स्ट्रांग रूम का भेजा गया प्रस्ताव, उप निर्वाचन पदाधिकारी का नाम तय

Deoghar news : मतपेटी व स्ट्रांग रूम का भेजा गया प्रस्ताव, उप निर्वाचन पदाधिकारी का नाम तय

0
Deoghar news : मतपेटी व स्ट्रांग रूम का भेजा गया प्रस्ताव, उप निर्वाचन पदाधिकारी का नाम तय

संवाददाता, देवघर. निकाय चुनाव बैलेट पेपर से करवाने पर मुहर लग चुका है. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देवघर नगर निगम व मधुपुर नगर परिषद में प्रयोग होने वाले मतपेटियों की संख्या का प्रस्ताव भेज दिया गया है. देवघर नगर निगम में 160 बूथ व मधुपुर नगर परिषद में 46 बूथ में बैलेट पेपर से वोट डाले जायेंगे. देवघर व मधुपुर में कुल 206 बूथ पर 412 मतपेटी का प्रयोग किया जायेगा. इसमें देवघर में 320 मतपेटी व मधुपुर में 92 मतपेटी का प्रयोग होगा. हर बूथ पर दो मतपेटी रहेगी. देवघर के संयुक्त श्रम भवन में मतपेटी का रंग-रोगन चल रहा है. आयोग द्वारा निकाय चुनाव के लिए देवघर उप निर्वाचन पदाधिकारी का नाम मांगा गया था, जिसमें शैलेश कुमार सिंह का नाम उप निर्वाचन पदाधिकारी पद के लिए भेजा गया है. देवघर नगर निगम का काउंटिंग हॉल देवघर कॉलेज में और मधुपुर नगर परिषद के लिए काउंटिंग हॉल मधुपुर कॉलेज में तैयार करने की मुहर लग गयी है, जिसका प्रस्ताव आयोग को भेज दिया गया है. काउंटिंग के लिए देवघर कॉलेज व मधुपुर कॉलेज में कुल 14-14 टेबल बनाये जायेंगे. देवघर नगर निगम के मतपत्रों की गिनती 12 राउंड में पूरी होगी, जबकि मधुपुर नगर परिषद के मतपत्रों की गिनती चार राउंड में पूरी होगी. मेयर, अध्यक्ष व पार्षद का बैलेट अलग-अलग रहेगा, लेकिन बैलेट पेपर एक ही मतपेटी में डाला जायेगा. एक व्यक्ति दो मतदान करेंगे. देवघर नगर निगम में कुल 1,80,691 वोटर हैं, जबकि मधुपुर नगर परिषद में 47,204 वोटर हैं. *काउंटिंग के लिए देवघर कॉलेज व मधुपुर कॉलेज का नाम फाइनल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel