मां काली की तांत्रिक विधि से हुई पूजा

शिवगंगा दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में शिवगंगा तट स्थित काली संस्कृत पाठशाला में मां काली की पूजा की गयी.

By Prabhat Khabar News Desk | June 6, 2024 7:05 PM

संवाददाता, देवघर.

शिवगंगा दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में शिवगंगा तट स्थित काली संस्कृत पाठशाला में मां काली की पूजा की गयी. आचार्य दीपू खवाड़े व पुजारी दिगंबर महाराज ने तांत्रिक विधि से पूजा की. मां की आरती व कुंवारी भोजन के साथ पूजा का विधिवत समापन किया गया. पूजा को सफल बनाने में संजीव महाराज, रंजन मिश्रा, विजय खवाड़े, मोनू पलिवार, जयदेव मिश्र, राजू मिश्रा, राकेश मिश्रा, संजय मिश्रा, दीपक झा, झलकू झा, किशन मिश्रा, बबलू मिश्रा, उदय नारायण, मोहित मिश्रा आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है