[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर अतिक्रमण से पूरा शहर हुआ अस्त-व्यस्त, लग रहा प्रतिदिन जाम

अतिक्रमण से पूरा शहर हुआ अस्त-व्यस्त, लग रहा प्रतिदिन जाम

0
अतिक्रमण से पूरा शहर हुआ अस्त-व्यस्त, लग रहा प्रतिदिन जाम

मधुपुर. शहर के गांधी चौक समेत प्रमुख सड़कों का व्यापक पैमाने पर अतिक्रमण कर लिया गया है. जिसके कारण पूरा शहर अस्त व्यस्त हो गया है और प्रत्येक दिन राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ रहा है. गांधी चौक के अलावे मुख्य रूप से स्टेशन रोड, हटिया रोड, सरदार पटेल रोड व डामलिया कूप के निकट अतिक्रमण कर सौ से अधिक दुकान लगा दिया गया है. इसके कारण खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं समेत आम राहगीरों को रोज जाम का सामना करना पड़ रहा है. नप प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही करते आ रही है. जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है. बताते चले कि अतिक्रमण के कारण 60 फीट गांधी चौक सडक की चौड़ाई घटकर 10 फीट रह गयी है. इसी तरह 40 फीट के स्टेशन रोड की चौड़ाई 15 फीट व 20 फीट की हटिया रोड की चौड़ाई घटकर आठ फीट रह गयी है. ऐसे में चारपहिया वाहन प्रवेश करते ही सड़क में जाम लग जाता है. जाम के कारण स्कूली बच्चों को प्रत्येक दिन स्कूल जाने व आने में विलंब होता है. वहीं ट्रेन पकड़ने जाने वाले यात्री भी खासे परेशान होते है. लोगों ने खानापूर्ति के जगह नप प्रशासन से स्थायी और ठोस कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel