[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar: मोहनपुर में ताजिया जुलूस के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आए 9 लोग, मची अफरा-तफरी

Deoghar: मोहनपुर में ताजिया जुलूस के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आए 9 लोग, मची अफरा-तफरी

0
Deoghar: मोहनपुर में ताजिया जुलूस के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आए 9 लोग, मची अफरा-तफरी
करंट की चपेट में आने के बाद घायल युवक

Deoghar: मोहनपुर प्रखंड के भीखना पंचायत अंतर्गत कुसुमडीह गांव में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकालने के दौरान बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से नौ लोग करंट से झुलस गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि हादसे के बाद जुलूस में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया. इनमें राजाउल अंसारी की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर किया गया.

पूर्व मुखिया और कांग्रेस नेता ने की मदद

पंचायत के पूर्व मुखिया एवं कांग्रेस नेता दिनेश कुमार मंडल अस्पताल पहुंचे तथा अस्पताल अधीक्षक से बातचीत कर घायल का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उपचार के बाद राजाउल अंसारी की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. घटना में घायल अन्य लोगों का भी प्राथमिक उपचार कराया गया.

अखाड़े में खिलाड़ियों ने दिखाए करतब

इससे पूर्व मोहर्रम के अवसर पर स्टार क्लब की ओर से कुसुमडीह एवं तितमोह मैदान में अखाड़े का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सुंदरी, गम्हरिया, पहरीडीह, सलूरायडीह सहित आसपास के गांवों से पहुंचे खिलाड़ियों ने पारंपरिक खेल, लाठी, तलवारबाजी एवं हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अखाड़े का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

ये लोग रहे मौजूद

दिनेश कुमार मंडल दोनों स्थानों पर पहुंचे और लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. कार्यक्रम में राजाउल अंसारी, जियाउल अंसारी, इमरान अंसारी, सलीम, सिराज, नौशाद, सकील, बाबर, चिराउद्दीन अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी, मुमताज अंसारी, छोटू अंसारी, अनवर, हैदर, समसुल, साबिर अंसारी, रेहान, फरहान, साजिद, सागिर, नैजाम, मुबारक, शरीफ अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

ये भी पढ़ें…

देवघर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

आद्रा नक्षत्र में बाबा बैद्यनाथ को लगा खीर-आम का विशेष भोग, शृंगारी परिवार वर्षों से निभा रहा परंपरा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel