[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर स्वच्छता को लेकर सारठ चौक पर विधायक ने चलाया अभियान

स्वच्छता को लेकर सारठ चौक पर विधायक ने चलाया अभियान

0
स्वच्छता को लेकर सारठ चौक पर विधायक ने चलाया अभियान

सारठ. प्रखंड क्षेत्र को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से रविवार को सारठ चौक पर विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें सारठ एसडीपीओ मो मुजीबुर रहमान, सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा, थाना प्रभारी दीपक कुमार साह, बीस सूत्री अध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा तथा बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए. सफाई अभियान की शुरुआत सारठ के शहीद गणेश पांडेय चौक स्थित शहीद स्मारक स्थल की सफाई से की गयी. विधायक ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्मारक स्थल, उसके आसपास के क्षेत्र तथा अन्य स्थानों की साफ-सफाई की. इसके बाद उनकी अगुवाई में लोगों ने शहीद गणेश पांडेय चौक से मुख्य चौक स्थित बजरंगबली मंदिर तक सड़क के दोनों ओर दुकानों के सामने झाड़ू लगाकर सफाई की. इस दौरान सब्जी मंडी, मछली बाजार सहित सारठ-पालोजोरी और सारठ-देवघर सड़क के किनारे स्थित दुकानों में भी साफ-सफाई की गयी. विधायक ने दुकानदारों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के सामने ड्रम, डब्बा अथवा अन्य पात्र को कूड़ेदान के रूप में रखें और उसमें कचरा एकत्र कर प्रतिदिन निर्धारित स्थल पर उसका निस्तारण करें. उन्होंने बताया कि कूड़ा संग्रहण और उसके परिवहन के लिए तत्काल ठेला की व्यवस्था की जा रही है, ताकि कचरे को निर्धारित स्थान तक पहुंचा सकें. उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में पहले से सफाई मजदूर कार्यरत हैं, जिन्हें निर्धारित मजदूरी देकर स्वच्छता कार्य में सहयोग लिया जा सकता है. विधायक ने सीओ के साथ पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को साफ-सफाई के महत्व और उसके लाभों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्वच्छ तन और मन के साथ हमारा आसपास का वातावरण भी स्वच्छ होना चाहिए, तभी स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सारठ बाजार में सड़क किनारे लगने वाली सब्जी, फल और अन्य छोटी दुकानों को चौक के निकट स्थित पीडब्ल्यूडी के खाली पड़े अहाते की सफाई कर वहां स्थानांतरित किया जायेगा. इससे चौक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी. विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि सारठ को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनके जीवन का सपना है और इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. मौके अंचल निरीक्षक विभाष कुमार, झामुमो जिला उपाध्यक्ष नेता इस्तियाक मिर्जा, प्रखंड अध्यक्ष लखेश्वर मुर्मू ,पूर्व मुखिया अनिल राव, उमेश गुप्ता, शालिग्राम मंडल, संतोष दे, संजय सिंह, विक्रम सिंह, कादिर अंसारी आदि मौजूद थे. — विधायक ने सारठ को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिलायी शपथ शहीद चौक से बजरंगबली मंदिर तक चला स्वच्छता अभियान सारठ में स्वच्छता अभियान की शुरुआत, विधायक ने खुद लगायी झाड़ू

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel