[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : खनन विभाग ने चलाया जांच अभियान, छह ट्रक व हाइवा पकड़ा

Deoghar news : खनन विभाग ने चलाया जांच अभियान, छह ट्रक व हाइवा पकड़ा

0
Deoghar news : खनन विभाग ने चलाया जांच अभियान, छह ट्रक व हाइवा पकड़ा

प्रतिनिधि,जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी नावाडीह व हनुमान नगर मोड़ के समीप रविवार की देर रात को जिला खनन विभाग ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान गिट्टी लोड पांच ट्रक व एक हाइवा पकड़ा. इसका नेतृत्व खान निरीक्षक आकाश कुमार सिंह ने की. जब्त वाहन में गिट्टी लोड है, जिसे जब्त कर पुलिसकर्मियों ने थाना लाया. जांच के दौरान दर्जनों वाहनों को रोक कर वाहनों के कागजात सहित ओवरलोड वाहनों की जांच पड़ताल की गयी. विभाग को सूचना मिल रही थी कि इन रास्तों से अवैध रूप से चालकों की ओर से खनिज लोड वाहनों का परिवहन किया जाता है. सूचना मिलने के बाद पदाधिकारी ने देर रात को कई वाहनों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान पदाधिकारी ने हाइवा बीआर 10 जीसी 0149, ट्रक डब्ल्यूबी 37 डी 6342, बीआर 52जी 5724, बीआर 52जी 6806, बीआर 52पी 7741 व बीआर 01जी 7606 को रोका और कागजात की मांग की. इस दौरान चालक की ओर से कागजात नही देने पर ओवरलोड वाहनों को जब्त कर थाने लाया गया. इस मौके पर विभाग के अन्य कर्मी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel