[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : मशान काली मंदिर में पूजा समारोह के लिए घर से बुलाकर ले गया परिचित, अधेड़ का शव मिला

Deoghar news : मशान काली मंदिर में पूजा समारोह के लिए घर से बुलाकर ले गया परिचित, अधेड़ का शव मिला

0
Deoghar news : मशान काली मंदिर में पूजा समारोह के लिए घर से बुलाकर ले गया परिचित, अधेड़ का शव मिला

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया पहाड़ के 62 माइल के पास स्थित पुलिया के नीचे से बुधवार की सुबह को एक अधेड़ का शव बरामद किया गया. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. शव की पहचान बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बसबुटिया गांव निवासी लड्डू उर्फ छेदन यादव (42 वर्ष ) के रूप में हुई है, जिसकी पहचान मृतक के पिता सुरेन यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने किया. घटना की सूचना पाकर थाना से पुलिस पदाधिकारी जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. मृतक ओटो चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. परिजनों ने इसे हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंकने का मामला बता रहे हैं. वही पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है. मृतक के पिता ने बताया कि लड्डू मंगलवार की सुबह को घर पर था. इसी दौरान उसके गांव व आसपास गांव व जसीडीह के थाना क्षेत्र के बंका व कुंजीसार गांव का व्यक्ति आया और अपने साथ देवघर के डढ़वा नदी मशान काली मंदिर में पूजा अर्चना करने की बात कह कर घर से बुलाकर ले गया. देर शाम को उसके मोबाइल पर फोन कर संपर्क किया, तो बताया कि थोड़ी देर में घर पहुंच रहे हैं. रात तक वापस नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन करने पर मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था. इसके बाद खोजबीन करने पर किसी प्रकार की जानकारी नही मिल सकी. दूसरे दिन सुबह जानकारी मिली कि उक्त स्थान पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है. मौके पर पहुंच कर शव की पहचान लड्डू के रूप में की. परिजनों ने कहा आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को सड़क किनारे पुलिया में फेंक दिया. जबकि मृतक का मोबाइल उसके पास नही था. मृतक अपने घर में एकलौता कमाने वाला व्यक्ति था. वह अपने पीछे तीन पुत्री व दो पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार को छोड़ कर चला गया. वही घटना की सूचना पाकर थाना से एसआइ सचित कुमार सिंह जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं. ॰62 माइल के पास मिला अधेड़ का शव ॰परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel