[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर मांगों को लेकर शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

मांगों को लेकर शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

0
मांगों को लेकर शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

सारठ. सारठ प्रखंड सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर रविवार को सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह से मधुपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन विधायक को सौंपा और विशेष रूप से एमएसीपी (सुनिश्चित वृत्ति योजना) योजना का लाभ दिलाने की दिशा में पहल करने की मांग की. शिक्षकों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा यह योजना वर्षों पूर्व लागू की जा चुकी है, जिसके अंतर्गत कर्मचारियों को 10, 20 और 30 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वित्तीय उन्नयन प्रदान किया जाता है. हालांकि, झारखंड के शिक्षक अब तक इस महत्वपूर्ण लाभ से वंचित हैं. उन्होंने यह भी अवगत कराया कि पड़ोसी राज्य बिहार में शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ मिल रहा है, जिससे झारखंड के शिक्षकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. विधायक ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वे उनके हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों को सरकार तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाया जायेगा और इसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है. मौके पर वीरेंद्र राय, महेंद्र किशोर प्रसाद सिंह, बसंत ठाकुर, सुनील कुमार झा, मनोज कुमार झा, हृदय नारायण राय, मोहसिन आलम, शिव शंकर झा, दिलीप कुमार राय, विमल कुमार सिंह, विष्णुदेव मरांडी, ललित कुमार, परेश चंद्र राय, मोहन चंद्र दास, विमल पांडे, आशीष दुबे, दिवाकर राय, आदित्य चंद्रशेखर आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : एमएसीपी लाभ की मांग को लेकर शिक्षकों ने विधायक से की पहल की अपील भविष्य गढ़ने वाले शिक्षकों की हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार के पास प्राथमिकता के साथ रखेंगे बात : चुन्ना सिंह

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel