[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर मेले में जलपरी, झूले और मनोरंजन का लोगों ने उठाया लुत्फ

मेले में जलपरी, झूले और मनोरंजन का लोगों ने उठाया लुत्फ

0
मेले में जलपरी, झूले और मनोरंजन का लोगों ने उठाया लुत्फ

मधुपुर. स्थानीय डाकबंगला मैदान में रविवार को मेले का उद्घाटन प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन और नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ स्थानीय कलाकारों, छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को रोजगार मिलता है, बल्कि परिवारों को एक साथ खुशियां बांटने का अवसर भी प्राप्त होता है. उन्होंने सभी से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए मेले का आनंद लेने की अपील की. नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने कहा कि शहरवासियों के लिए एक बेहतर, सुरक्षित और यादगार मेला आयोजित करने की पूरी कोशिश की गयी है. मेले में जलपरी शो, तारा माची, नौका झूला, डिस्को डांस और बच्चों के लिए फ्री झूले सहित कई मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे बच्चे और अन्य लोग भरपूर आनंद ले सकेंगे. मौके पर नप उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज केसर, वार्ड पार्षद मो नौशाद, मो सज्जाद हुसैन, मो शाहिद इम्तियाज आदि मौजूद थे. — डाकबंगला मैदान में मेले का भव्य उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन ने किया शुभारंभ मंत्री हफीजुल हसन व नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने किया मेले का उद्घाटन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel