[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : सुपर डिवीजन में साईं-ए व अंडर-14 के सेमीफाइनल में एमसीए रेड व वीएसए येलो की हुई जीत, फाइनल में होगी भिडंत

Deoghar news : सुपर डिवीजन में साईं-ए व अंडर-14 के सेमीफाइनल में एमसीए रेड व वीएसए येलो की हुई जीत, फाइनल में होगी भिडंत

0
Deoghar news : सुपर डिवीजन में साईं-ए व अंडर-14 के सेमीफाइनल में एमसीए रेड व वीएसए येलो की हुई जीत, फाइनल में होगी भिडंत

वरीय संवाददाता, देवघर . जिला क्रिकेट संघ के सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार के मुकाबलों में दर्शकों का काफी उत्साह देखने को मिला . केकेएन स्टेडियम में साईं-ए ने कचहरी क्रिकेट क्लब को 187 रनों से मात दी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साईं-ए ने 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाये. अनिकेत शर्मा ने 13 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 87 रनों की पारी खेली. कचहरी की टीम 18.5 ओवर में 110 रन बनाकर सिमट गयी. गेंदबाज सचिन यादव ने चार विकेट लिए और साईं-ए की जीत सुनिश्चित की. जसीडीह के चटर्जी मैदान में अंडर-14 ग्रुप का सेमीफाइनल मैच खेला गया. पहला सेमीफाइनल मैच एबी क्रिकेट क्लब व एमसीए रेड के बीच खेला गया, जिसमें एमसीए रेड ने छह विकेट से जीत दर्ज की. बल्लेबाज शोएब ने 41 रन बनाये व रईस ने दो विकेट झटके. दूसरे सेमीफाइनल में वीएसए येलो ने 175 रन बनाने के बाद कैंब्रिज वन को 55 रनों से हराया. वीएसए येलो के हर्षित ने 60 व दिव्यांशु ने 59 रन बनाये. कैंब्रिज की पूरी टीम 120 रनों पर सिमट गयी. मैच में वीएसए के यश यादव ने तीन विकेट, जयराम व कृष्णा ने दो विकेट लेकर टीम को आसान जीत दिला दी. मैच में अंपायरिंग व स्कोरर की भूमिका अभिषेक कुमार, सत्य जगत, कुमार सुमित, खुशहाल शेख, अभिषेक भोक्ता व शैलेश राय ने निभायी. ॰केकेएन स्टेडियम व जसीडीह के चटर्जी मैदान में लीग के हुए मुकाबले

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel