[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर संताल परगना के 1.37 लाख छात्र-छात्राएं आज से देंगे मैट्रिक व इंटर की परीक्षा

संताल परगना के 1.37 लाख छात्र-छात्राएं आज से देंगे मैट्रिक व इंटर की परीक्षा

0
संताल परगना के 1.37 लाख छात्र-छात्राएं आज से देंगे मैट्रिक व इंटर की परीक्षा

आज से जैक मैट्रिक–इंटर परीक्षा 2026, संताल परगना के 1.38 लाख छात्र परीक्षा मैदान में

सब-हेडिंग: छह जिलों में 403 परीक्षा केंद्र, कदाचार पर जीरो टॉलरेंस, धारा 144 लागू

मैट्रिक परीक्षा 3 से 17 फरवरी, इंटर परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक आयोजित

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज व जामताड़ा से कुल 1,37,933 परीक्षार्थी शामिल

केंद्रों की पूरी तैयारी: मैट्रिक के 265 व इंटर के 138 केंद्र, देवघर में 72 मैट्रिक व 39 इंटर केंद्र

पुलिस बल तैनात, सीसीटीवी कैमरे, फ्लाइंग स्क्वायड व जीरो मेरिट सिस्टम से निगरानीवरीय संवाददाता, देवघर

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2026 मंगलवार से शुरू होगी. संताल परगना के छह जिलों दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज व जामताड़ा से कुल 1,37,933 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे. कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने को कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं. मैट्रिक परीक्षा तीन से 17 फरवरी तक चलेगी, जबकि इंटर तीन फरवरी से 23 फरवरी तक संचालित होनी है. विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, संताल परगना में मैट्रिक के लिए 265 केंद्र व इंटर के लिए 138 केंद्र निर्धारित बनाये गये हैं. मैट्रिक में 83,537 छात्र-छात्राएं, जबकि इंटर में 54,396 परीक्षार्थी (कला-39,021, विज्ञान-13,972, वाणिज्य-1,403) शामिल होंगे.

देवघर में मैट्रिक के 72 व इंटर के 39 केंद्रदेवघर जिले में मैट्रिक के 20,126 परीक्षार्थियों के लिए 72 केंद्र व इंटर के 13,317 छात्रों के लिए 39 केंद्र बनाये गये हैं. जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू करने व प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के सख्त निर्देश दिये हैं. वहीं जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल तैनाती का निर्देश दिया गया है.

जैक के विशेष कार्य पदाधिकारी ने कहा

जैक के क्षेत्रीय कार्यालय, दुमका के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ अश्विनी कुमार यादव ने बताया कि परिषद ने परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है. संताल परगना में माध्यमिक के 265 व इंटर के 139 केंद्रों पर सफल संचालन सुनिश्चित होगा. कुल 83,537 मैट्रिक के व 54,396 इंटर के छात्र परीक्षा देंगे. प्रशासन ने कदाचार रोकने को सीसीटीवी, जीरोमेरिट सिस्टम व फ्लाइंग स्क्वायड की व्यवस्था की है. अभिभावकों से अपील की गयी है कि छात्र समय पर केंद्र पहुंचें. —————-

जिला मैट्रिक के केंद्र परीक्षार्थी इंटर के केंद्र परीक्षार्थी आर्ट्स साइंस कॉमर्स दुमका 59 14683 35 7587 2484 293 देवघर 72 20126 39 9614 3080 623साहिबगंज 37 14222 16 5642 2249 175 पाकुड़ 21 7989 08 3635 750 114गोड्डा 49 17304 28 7912 4221 145जामताड़ा 27 9213 12 4631 1188 53कुल 265 83537 138 39021 13972 1403

हाइलाइट्स

जैक की मैट्रिक व इंटर की परीक्षा आज से

संताल परगना में मैट्रिक के 265 व इंटर के 138 परीक्षा केंद्र बनाये गये

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel