बाबा मंदिर में खूब हो रहे विवाह व अन्य अनुष्ठान
बाबा मंदिर में काफी संख्या में लोगों ने विवाह संपन्न कराया.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 22, 2024 9:04 PM
संवाददाता, देवघर चैत्र माह शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि पर बाबा मंदिर में विवाह सहित अन्य अनुष्ठान संपन्न कराने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. मंदिर परिसर में बाबा बैद्यनाथ व माता पार्वती को साक्षी मानकर जोड़े परिणय सूत्र में बंध रहे हैं. देवघर के अलावा बिहार, बंगाल, मध्यप्रदेश, यूपी समेत कई जगहों से लोग पहुंच रहे हैं. भीषण गर्मी के बावजूद परिसर में श्रद्धालुओं को जनेऊ, मुंडन समेत कई अनुष्ठान करा रहे हैं. इसे लेकर बाबा मंदिर में हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. श्रद्धालुओं के राहत के लिए जिला प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में शेड की व्यवस्था की गयी है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:51 PM
July 6, 2026 6:00 AM
July 5, 2026 5:55 PM
July 5, 2026 12:29 PM
July 5, 2026 12:04 PM
July 4, 2026 8:38 PM
July 4, 2026 12:11 PM
July 3, 2026 10:14 PM
July 3, 2026 8:16 PM
July 3, 2026 5:17 PM
