पालोजोरी : धूमधाम से निकलेगा महावीरी अखाड़ा

पालोजोरी में रामनवमी पर महावीरी अखाड़ा व भव्य जुलूस की धूम

By UDAY KANT SINGH | March 22, 2026 9:43 PM

प्रतिनिधि, पालोजोरी ; पालोजोरी में इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस और महावीरी अखाड़ा निकलेगा. तैयारी अब अपने चरम पर है और पूजा कमेटी इसे यादगार बनाने में जुटी हुई है. पालोजोरी बाजार में स्थित महावीर मंदिर, आंबेडकर चौक स्थित महावीर मंदिर और अन्य सभी मंदिरों में रंगाई-पुताई और साज-सज्जा का काम जोर-शोर से चल रहा है. महावीर सेवा समिति के सदस्य बैठक कर जुलूस की योजना अंतिम रूप देने में लगे हैं. जानकारी के अनुसार, रामनवमी के अवसर पर पालोजोरी में हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा होता है. आसपास के गांवों से महावीरी अखाड़ा भी यहां पहुंचकर अपने करतब का प्रदर्शन करता है. तैयारी के तहत पूरे बाजार में रामनामी और महावीरी झंडे लगाए जा रहे हैं. महावीर मंदिरों को विशेष झांकी और सजावट के साथ सजाया जा रहा है. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी आकर्षक झांकी और भव्य जुलूस देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा.