[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर मदरसा में नयी कमेटी का गठन, सलाउद्दीन बने अध्यक्ष

मदरसा में नयी कमेटी का गठन, सलाउद्दीन बने अध्यक्ष

0
मदरसा में नयी कमेटी का गठन, सलाउद्दीन बने अध्यक्ष

मधुपुर. शहर के लालगढ़ स्थित मदरसा दीनिया इस्लामिया एवं जामा मस्जिद परिसर में एक बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता मो मुशर्रफ हुसैन ने की. इसमें मदरसा और मस्जिद के सुचारु संचालन, बच्चों की बेहतर शिक्षा, सुरक्षा व्यवस्था तथा संस्थान के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया. इस दौरान मदरसा की नयी प्रबंधन समिति का गठन किया गया. इसमें मो सलाउद्दीन शेख को अध्यक्ष और गुलाम सरवर को सचिव नियुक्त किया गया. वहीं हुसैन शेख को उपाध्यक्ष तथा हसमत शेख को उप सचिव की जिम्मेदारी दी गयी. सलाहकार समिति में मौलाना फारूक अहमद, हैदर शेख, हुसैन अली, ताहिर शेख, एनुल शेख और अजमत अली को शामिल किया गया. इसके अलावा सक्रिय सदस्यों में तस्लीम, मुर्शीद, हसीरुद्दीन, सनाउल शेख, हसमत अली सहित अन्य नाम शामिल हैं. नवनियुक्त अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन शेख ने कहा कि मदरसा दीनिया इस्लामिया लालगढ़ को शिक्षा और अनुशासन का एक उत्कृष्ट केंद्र बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि भविष्य में यहां के विद्यार्थी न केवल हाफिज और मौलवी के रूप में, बल्कि प्रशासनिक और अन्य सरकारी सेवाओं में भी अपनी पहचान बनायेंगे. इसके लिए मदरसे में शैक्षणिक व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा. मौके पर मौलाना जमील, हाफिज सरफराज, मौलाना शोहराबुल कादरी, सगीर शेख, सज्जाद शेख, ताहिर शेख, सफाउल शेख, नौशाद शेख, नसीम शेख, जाकिर अली, वसीम शेख आदि मौजूद थे. — मदरसा दीनिया इस्लामिया एवं जामा मस्जिद परिसर में बैठक, नयी प्रबंधन समिति का गठन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel