[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर मधुपुर में 25 दिन बाद खुला रेडक्रॉस कार्यालय, प्रशासन ने कराया खाली

मधुपुर में 25 दिन बाद खुला रेडक्रॉस कार्यालय, प्रशासन ने कराया खाली

0
मधुपुर में 25 दिन बाद खुला रेडक्रॉस कार्यालय, प्रशासन ने कराया खाली

मधुपुर. शहर के पनाहकोला स्थित दत्ता चैरिटेबल परिसर में वर्षों से संचालित रेडक्रॉस सोसाइटी परिसर कार्यालय में पिछले करीब 25 दिनों से लगा ताला बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में तोड़ दिया गया. कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय, सीओ यामुन रविदास और इंस्पेक्टर इंचार्ज एसके गुप्ता की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गयी. बताया जाता है कि उक्त परिसर में स्वास्थ्य शिविर संचालन को लेकर रेडक्रॉस के अलावा दूसरे पक्ष ने भी दावा जताया था. सोसाइटी के पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ राजीव कुमार के निर्देश पर अधिकारियों की मौजूदगी में करीब डेढ़ बजे ताला तोड़कर हटाया गया. दरअसल, पिछले 14 मई को दूसरे पक्ष द्वारा ताला लगा दिये जाने के कारण सोसाइटी का सारा कामकाज ठप हो गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यालय को मुक्त कराया. इसके बाद कार्यालय के अंदर सोसाइटी के सदस्यों ने बैठक भी की. बताया जाता है कि दत्ता चैरिटेबल ट्रस्ट की उक्त जमीन व भवन का मालिकाना हक किसी भी पक्ष के पास नहीं है. मूल रूप से यह भवन कोलकाता के ट्रस्ट का है, लेकिन स्वास्थ्य सेवा संचालन व परिसर की देखरेख को लेकर करोड़ों की इस जमीन पर फिलहाल विवाद चल रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel