[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर मधुपुर एचडीएफसी बैंक डकैती मामले में बड़ी सफलता, एक और आरोपी गिरफ्तार

मधुपुर एचडीएफसी बैंक डकैती मामले में बड़ी सफलता, एक और आरोपी गिरफ्तार

0
मधुपुर एचडीएफसी बैंक डकैती मामले में बड़ी सफलता, एक और आरोपी गिरफ्तार
मधुपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी बिहार का विपिन कुमार राय. फोटो: प्रभात खबर

मधुपुर से आशीष कुंदन की रिपोर्ट

Madhupur News: मधुपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में हुई बहुचर्चित डकैती कांड के खुलासे में देवघर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के अहम सदस्य विपिन कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि वह अपने एक साथी से मिलने मधुपुर जेल आया था, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना और सर्विलांस के आधार पर उसे दबोच लिया. इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार अपराधियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है.

22 सितंबर 2025 को हुई थी बड़ी डकैती

देवघर पुलिस के अनुसार 22 सितंबर 2025 को मधुपुर के राजबाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया था. डकैतों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया था. इसके बाद बैंक से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और सोना लूटकर फरार हो गए थे. इस घटना के बाद मधुपुर थाना में कांड संख्या 146/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी.

बिहार के वैशाली से जुड़ा है आरोपी

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विपिन कुमार राय बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है और इस अंतरराज्यीय गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. जांच में सामने आया है कि वह मधुपुर जेल में बंद अपने एक साथी से मिलने आया था. इसी दौरान वह डकैती के बाद मिले अपने हिस्से के पैसे की जानकारी लेने की कोशिश कर रहा था. इसी बीच पुलिस को उसकी गतिविधियों की जानकारी मिल गई और सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

कई राज्यों में फैला है गिरोह का नेटवर्क

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह एक बड़े अंतरराज्यीय आपराधिक नेटवर्क का हिस्सा है. इसका नेटवर्क झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, गोवा और हरियाणा जैसे कई राज्यों तक फैला हुआ है. गिरोह का मुख्य लक्ष्य नकदी के साथ-साथ सोना और चांदी लूटना होता था. वारदात से पहले गिरोह के सदस्य इलाके की रेकी करते थे और डकैती के लिए अलग-अलग गुट बनाकर पूरी योजना तैयार की जाती थी.

पहले भी हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां

इस मामले में इससे पहले पुलिस संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11 अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है. मधुपुर पुलिस लगातार बिहार एसटीएफ के साथ संपर्क में रहकर इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी. पहले की गिरफ्तारियों के दौरान पुलिस ने करीब साढ़े पांच लाख रुपये नकद, एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां, दो एटीएम कार्ड, एक स्कोडा कार, दस मोबाइल फोन, एक नकाब और एक चोरी की बाइक बरामद की थी.

इसे भी पढ़ें: नामकुम थाने की हाजत में आत्महत्या मामले में कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड

लूटी गई संपत्ति की बरामदगी में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटी गई रकम व सोने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. देवघर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला में नेत्र चिकित्सक को नगर पंचायत अध्यक्ष ने लगाई फटकार, इलाज के मांग रहे थे पैसे

Previous article Aaj Ka Sona Chandi Bhav: पांच दिनों की गिरावट के बाद, जानें आज क्या है सोने-चांदी के भाव
Next article महिला दिवस के मौके पर दें प्यार भरा तोहफा, ये आइडियाज आएंगे काम
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel