[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर किसानों के साथ हो रहा अन्याय नहीं सहन करेगी भाजपा : विधायक

किसानों के साथ हो रहा अन्याय नहीं सहन करेगी भाजपा : विधायक

0
किसानों के साथ हो रहा अन्याय नहीं सहन करेगी भाजपा : विधायक

सोनारायठाढ़ी. जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर के नेतृत्व में सोमवार को ब्लॉक के समक्ष झारखंड सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान राज्यपाल के नाम एक 12 सूत्री मांग पत्र बीडीओ नीलम कुमारी को सौंपा गया. वहीं, विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों से बड़े-बड़े वादे किये थे, लेकिन आज तक किसानों को उनकी उपज का उचित भुगतान, मुफ्त बिजली, एक रुपये में फसल बीमा और पशुधन बीमा जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं. उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही बेमौसम बारिश और सूखे की मार झेल रहे हैं, वहीं 266 रुपये की यूरिया खाद किसानों को 800 रुपये तक में खरीदनी पड़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में उर्वरक की कालाबाजारी के कारण किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और सिंचाई की दिशा में राज्य सरकार ने कोई ठोस कार्य नहीं किया है, जिसके कारण किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. विधायक ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय को भाजपा अब बर्दाश्त नहीं करेगी और जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखेंगे. ज्ञापन में किसानों के लिए 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, कृषि ऋण माफी की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने, निःशुल्क एवं निर्बाध बिजली देने, कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग इकाइयों का विस्तार करने, सब्सिडी पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने समेत कई मांगें शामिल थीं. वहीं, धरना कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक देवेंद्र कुंवर का माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर भाजपा के कार्यक्रम प्रभारी बलराम पोद्दार, भाजपा नेत्री एवं जिला मंत्री सुनीता सिंह, मंडल अध्यक्ष रामनारायण राय, टिकेश्वर यादव, मुन्ना सिंह, आशीष यादव, संजय पांडे, जयकांत मंडल, हीरालाल मिस्त्री, सुमित कुमार राय, बबलू मंडल, पप्पू पांडे, मुरली ठाकुर, आदित्य सिंह, मनोज मंडल, राजेंद्र भोक्ता आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel