[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर deoghar news : खागा व सारवां थानेदार हटाये गये, दोनों जगह नये प्रभारी बने

deoghar news : खागा व सारवां थानेदार हटाये गये, दोनों जगह नये प्रभारी बने

0
deoghar news : खागा व सारवां थानेदार हटाये गये, दोनों जगह नये प्रभारी बने

देवघर. कर्तव्यहीनता के आरोप में जिले के सारवां व खागा के थानेदारों को हटाते हुए दोनों जगहों पर नये थाना प्रभारियों की पोस्टिंग की गयी है. जानकारी के मुताबिक, खागा थानेदार धर्मवीर भगत को हटाकर पुलिस लाइन में कार्यरत एसआइ मुकेश कुमार को वहां का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं सारवां थानेदार संदीप कुमार भगत को हटाकर उनकी जगह उसी थाने के जेएसआइ कौशल कुमार सिंह को सारवां थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. दोनों थाने के नये थानेदारों ने अपना-अपना योगदान देकर प्रभार भी ग्रहण कर लिया है. इलाके में चर्चा है कि दोनों थानेदार बालू परिवहन रोकने में अक्षम होने के कारण हटाये गये हैं. हालांकि इस संबंध में जिले के कोई भी वरीय पदाधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं. चर्चा यह भी है कि सारवां में हाल के दिनों में मनीगढ़ी के समीप पुलिस के चंगुल से बालू लदा ट्रैक्टर छुडा लिया था. उस मामले में केस भी दर्ज कराया गया था. लेकिन पुलिस भगाये गये ट्रैक्टर को जब्त नहीं कर पायी थी और कांड के आरोपितों को भी नहीं गिरफ्तार कर सकी है. संभवत: इसी आरोप में सारवां थानेदार पर कार्रवाई हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel