[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर असम चुनाव में प्रचार के लिए रवाना हुईं कल्पना सोरेन, देवघर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

असम चुनाव में प्रचार के लिए रवाना हुईं कल्पना सोरेन, देवघर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

0
असम चुनाव में प्रचार के लिए रवाना हुईं कल्पना सोरेन, देवघर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन का देवघर एयरपोर्ट पर स्वागत करते झारखंड के मंत्री सुदीव्य सोनू और कार्यकर्ता. फोटो: प्रभात खबर

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट

Assam Election: झारखंड के गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए रवाना हुईं. इस दौरान जब वह देवघर एयरपोर्ट पहुंचीं, तो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट परिसर में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे माहौल में उत्साह देखने को मिला.

नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाया कल्पना का उत्साह

इस मौके पर झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदीप्य कुमार सोनू भी उनके साथ मौजूद रहे. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) देवघर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया. नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया.

झामुमो के कई प्रमुख कार्यकर्ता रहे शामिल

स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे. इनमें केंद्रीय समिति सदस्य परिमल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनोज दास, देवघर मेयर रवि राउत, वरिष्ठ नेता सुरेश शाह, महानगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार चौधरी प्रमुख रूप से शामिल थे. इसके अलावा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम देवी और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी की भी सक्रिय भागीदारी रही.

महिला और युवा कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी

कार्यक्रम में महिला और युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही. हीरा देवी, संतोषी शर्मा, जय नाथ मंडल, पप्पू गुप्ता, शहनाज परवीन, पार्षद अमरेश ज्योति, सचिन राउत और अभिषेक कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे. सभी ने एकजुट होकर कल्पना सोरेन का स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें: वर्दी में थिरकना पड़ गया थानेदारनी को भारी, कप्तान साहब ने कर दिया लाइन हाजिर

कार्यकर्ताओं में दिखा खासा उत्साह

कल्पना सोरेन के असम चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. एयरपोर्ट परिसर में नारेबाजी और स्वागत कार्यक्रम के दौरान जोश का माहौल बना रहा. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके प्रचार से असम चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक में दबोचा

Previous article गाना ‘का मुंह देखइबू हमरा माई के’ हुआ रिलीज, पत्नी शिवानी से खफा दिखे रौशन
Next article सिंह मासिक राशिफल अप्रैल 2026: अटके काम पूरे होंगे, करियर में नई सफलता के योग
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel