[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू, सात राज्यों की टीम ले रहीं हिस्सा

Deoghar News : 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू, सात राज्यों की टीम ले रहीं हिस्सा

0
Deoghar News : 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू, सात राज्यों की टीम ले रहीं हिस्सा

वरीय संवाददाता, देवघर : कुमैठा के समीप सगदाहा मैदान में गुरुवार को तीन दिवसीय स्व बाबू वेदानंद सिंह एवं स्व इंदु देवी स्मृति 10वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य आगाज हुआ. इसका उद्घाटन डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय, टॉस और प्रतीकात्मक बैटिंग कर किया. प्रतियोगिता में सात राज्यों की 11 बालक-बालिका टीमें हिस्सा ले रहीं हैं. उद्घाटन समारोह में डीसी ने खिलाड़ियों और युवाओं को सफल जीवन के चार मूल मंत्र-डाइट, स्लीप, एक्सरसाइज़ और स्ट्रेस मैनेजमेंट को अपनाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और खेल-कला के माध्यम से तनाव मुक्त जीवन ही सफलता की कुंजी है.

पहले दिन कुल पांच मुकाबले खेले गये. उद्घाटन मैच में झारखंड ने छत्तीसगढ़ को हराकर जीत से शुरुआत की. दूसरे मुकाबले में बिहार गर्ल्स ने मध्य प्रदेश गर्ल्स को मात दी. तीसरे मैच में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को पराजित किया, जबकि चौथे मुकाबले में बिहार ने उड़ीसा को शिकस्त दी. दिन के अंतिम मैच में उत्तर प्रदेश गर्ल्स ने झारखंड गर्ल्स को हराया. आयोजन में कई राज्यों के अधिकारी, पर्यवेक्षक, अंपायर और खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने किया.

हाइलाइटर :

सगदाहा मैदान में टूर्नामेंट का डीसी ने किया उद्घाटन

पहले दिन झारखंड और बिहार टीमों का शानदार प्रदर्शन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel