[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar झारखंड : किशन पटनायक के स्मृति दिवस पर समाजवादियों ने लिया मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प

झारखंड : किशन पटनायक के स्मृति दिवस पर समाजवादियों ने लिया मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प

0
झारखंड : किशन पटनायक के स्मृति दिवस पर समाजवादियों ने लिया मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प

देश के बड़े समाजवादी चिंतक रहे किशन पटनायक के 19वें स्मृति दिवस पर झारखंड के संताल परगना स्थित मिहिजाम में केवटजाली के गांधी आश्रम में समाजवादियों का महाजुटान हुआ. देश भर से जुटे समाजवादियों ने एक बार फिर पूरी ताकत से समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया. ‘वर्तमान परिस्थिति में किशन जी के विचार’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने समता समाज के बिछड़े साथियों को एक मंच पर लाने का प्रस्ताव रखा. कार्यक्रम का आयोजन बदलाव फाउंडेशन एवं समता संपर्क अभियान के संयुक्त तत्वाधान में हुआ. इसमें मध्यप्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों के वक्ताओं ने कहा कि पटनायक के विचारों से प्रेरित होकर हजारों लोग संगठन से जुड़े थे, वे सभी आज छटपटाहट में हैं. सभी चाहते हैं कि पटनायक के सपनों का भारत बने, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता, सांप्रदायिक सदभाव, समतामूलक समाज का निर्माण हो. देश मे बढ़ रही अमीरी-गरीबी की खाई को कैसे मिटाया जाए, इस पर भी विमर्श हुआ.

संघ, बीजेपी और मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प

किशन पटनायक के साथ संगठन में काम करने वाले कई साथियों ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया एवं संस्मरणों को साझा किया. वक्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान एवं संवैधानिक संस्थानों को बचाने के लिए समाजवादियों से आगे आने का आह्वान किया. सबों ने एक स्वर में कहा कि देश, संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा. किशन पटनायक की जीवन संगिनी वाणी मंजरी दास मुख्य वक्ता थीं. उन्होंने कहा कि सत्ता में शामिल समाजवादियों के विचारों में आए फिसलन पर दुःख जताया. वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों पर आक्रोश व्यक्त किया.

वाणी मंजरी ने किशन पटनायक के संघर्षों को याद किया

वाणी मंजरी दास ने कहा यह महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और किशन पटनायक का देश है. किशन पटनायक और उनके संघर्षों को भी उन्होंने याद किया. उन्होंने बाल गंगाधर तिलक की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी के जीवन में आए दुःखों और उनके संघर्षों को भी साझा किया. वाणी मंजरी ने बताया वो ओडिशा में पूर्ण शराबबंदी को लेकर एक बड़े आंदोलन की तैयारी चल रही है. कार्यक्रम में झारखंड की आदिवासी महिला संगठन के प्रतिनिधियों ने भी अपने संघर्षों से समाजवादियों को अवगत कराया.

कार्यक्रम में ये लोग भी हुए शामिल

कार्यक्रम का संचालन अजय खरे एवं अध्यक्षता समाजवादी चिंतक पूर्व विधायक प्रो सूर्यदेव त्यागी ने किया. प्रमुख वक्ताओं में बजरंग सिंह, सरस्वती दुबे, मुकेश कुमार, अमोल बजाज, महेश, केबी सहाय, धरणीधर, दिलीप दुबे, शिवजी सिंह, रामजन्म सिंह, बजरंग सिंह, राजेश दुबे, आशा राठौड़ और अन्य शामिल थे.

Also Read: वैकल्पिक राजनीति के पथप्रदर्शक थे किशन पटनायक

Previous article UP News: दुकानदार की आंख में मिर्च डालकर लूटी सोने की चेन, पकड़ने पर तमंचे की बट से किया घायल
Next article PHOTOS: ‘मेरी सरकार ने लाखों बेटियों को मकान मालिक बनाया’, गुजरात में बोले पीएम नरेंद्र मोदी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel