प्रतिनिधि, जसीडीह. देवघर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया. भाजपा प्रखंड अध्यक्ष निरंजन देव के नेतृत्व में किये गये प्रदर्शन में पूर्व विधायक नारायण दास सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए. इसके बाद राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को धान का 3200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, वन उत्पादों के एमएसपी में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी करने, कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली देने, किफायती दर पर खाद्य बीज, कृषि उपकरण देने और एक रुपया प्रति पशुधन की दर से पशु बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने सहित कई वादे भूल गयी है. सरकार समय पर क्रय केंद्र तक नही खोल पायी है. मुख्यमंत्री के निर्वाचन जिले में ही खाद्य की कालाबाजारी की खबर सामने आ चुकी है. भाजपा कार्यकर्ता ने 21 सूत्री मांगों रखीं, जिसमें किसानों के धान की बकाया राशि का भुगतान करने. समय से सब्सिडी पर खाद्य, बीज और कृषि उपकरण उपलब्ध कराने, किसानों की ऋण माफी की सीमा 50000 रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने के अलावा अन्य कई मांगें रखीं. वहीं 22 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, पीएम आवास, घरेलू निर्माण कार्य के लिए लोगों को सस्ते दाम पर बालू उपलब्ध कराने. एएनएम जीएन एम व चौकीदार बहाली में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की. मौके पर नवल किशोर राय, मुकेश पाठक, पंकज सिंह भदोरिया सोना धारी झा, अमरजीत दुबे, संजय गुप्ता, सुमित रमानी, रमेश राय, संध्या कुमारी, मौसमी मुखर्जी, प्रमोद राय, राजन सिंह, ओमकार दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.