जनता दरबार में आये आवेदनों का हुआ त्वरित निस्तारण

करौं प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

By BALRAM | June 3, 2026 7:50 PM

करौं. प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ ऋषि राज ने की. इस दौरान ग्रामीणों ने आवास, बिजली, पेयजल, केसीसी, जाति व आय प्रमाण-पत्र, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सावित्रीबाई फुले योजना आदि के आवेदन जमा किया गया. इस अवसर पर कई आवेदन को ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. बीडीओ सह सीओ ऋषि राज ने कहा कि सरकार की ओर से आयोजित जनता दरबार में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने का प्रयास करें. सरकार आम लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर है. मौके पर जिप सदस्य ललन कुमार सिंह, गुलाम असरफ, एमओ कृष्ण राणा, नाजिर आकाश झा, अजय कुमार सिंह, नेपाल किस्कू, पेंशन विभाग से रिंकू पंडित, सुभाषिनी कुमारी, राजेश कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.