[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर सड़क पर ट्रक के खराब होने से लगा जाम, एम्स जाने वाले मरीज व डॉक्टर भी फंसे

सड़क पर ट्रक के खराब होने से लगा जाम, एम्स जाने वाले मरीज व डॉक्टर भी फंसे

0
सड़क पर ट्रक के खराब होने से लगा जाम, एम्स जाने वाले मरीज व डॉक्टर भी फंसे

प्रतिनिधि, जसीडीह सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर नावाडीह रेलवे फाटक के समीप बीच सड़क पर ट्रक खराब हो गया. इससे सोमवार को घंटों सड़क जाम हो गया तथा वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम के कारण देवघर एम्स जाने वाले मरीजों, डॉक्टरों समेत राहगीरों को काफी परेशानी हुई. जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह को एक ट्रक (बीआर 11जीबी 9999) सीमेंट लोड कर देवघर की ओर जा रहा था. इसी क्रम में रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक के पास सड़क पर ट्रक में अचानक तकनीकी खराबी आ गयी. ट्रक के चालक व उपचालक द्वारा उसे ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन ठीक नहीं हो सका. वहीं ट्रक के सड़क पर खड़े रहने के कारण करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गयी और जाम की स्थिति बन गयी. काफी देर के बाद ट्रक की मरम्मत कर हटाया गया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसके बाद जसीडीह थाने की पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी द्वारा जमा को हटाया गया. जाम रहने के कारण गर्मी में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel