[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर उपस्वास्थ्य केंद्र स्तर पर ही उपलब्ध हो प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें : डॉ विशाल

उपस्वास्थ्य केंद्र स्तर पर ही उपलब्ध हो प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें : डॉ विशाल

0
उपस्वास्थ्य केंद्र स्तर पर ही उपलब्ध हो प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें : डॉ विशाल

प्रतिनिधि, सारवां; राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स) असेसमेंट को लेकर दो सदस्यीय केंद्रीय टीम ने मंगलवार को सारवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुशमाहा का निरीक्षण किया. टीम का नेतृत्व डॉ विशाल दिवाकर कर रहे थे, जबकि इंद्रजीत दास टीम के सदस्य के रूप में शामिल थे. निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का एक्सटर्नल असेसमेंट किया और केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं व कार्यप्रणाली की गहन जांच की. इस दौरान सीएचओ और एएनएम से चेकलिस्ट के आधार पर विस्तृत जानकारी ली गयी. साथ ही स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विभिन्न पंजियों और अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया. टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना जरूरी है. सहिया के माध्यम से गांव-गांव में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दें, ताकि छोटी बीमारियों के लिए अनावश्यक रूप से सीएचसी में भीड़ न बढ़े. प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपस्वास्थ्य केंद्र स्तर पर ही उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके सिन्हा, डीपीएम नीरज कुमार भगत, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ मनीष शेखर, राजीव कुमार, आलोक रंजन, बीडीएम प्रशांत कुमार, सीएचओ प्रियंवदा आर्या, संतोष प्रमाणिक, दीप्ति तिर्की, कुमुदिनी लकड़ा, आलोक कश्यप, सुमन कुमार, एमपीडब्ल्यू सर्वेश्वर सिंह, मीना कुमारी, पूनम यादव समेत सहिया उपस्थित थीं. हाइलार्ट्स : एनक्यूएएस असेसमेंट के लिए केंद्रीय टीम ने सारवां सीएचसी व कुशमाहा आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel