देवघर, ईद को लेकर देवघर के बाजार में सेवइयां, कपड़े, ड्राईफ्रूट्स की जमकर खरीदारी हुई. देवघर के बड़ी सब्जी मार्केट गली व बड़ी मस्जिद के पास सेवइयां, ड्राइफ्रुट्स व टोपियों की खूब बिक्री हुई. ईद को लेकर दुकान व ब्रांडेड शो रूम में कपड़ों की भी खूब खरीदारी हुई. कुर्ता, पायजामा, पठानी कुर्ता, बंडी सहित लड़कियों के लिए आकर्षक डिजाइन में सलवार सूट, लहंगा के अलावा जूते, चप्पल, सैंडिल व कॉस्मेटिक के सामान की भी खूब खरीदारी हुई. 150 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की सेवइयों की बिक्री हुई. दुकानदार मो आरिफ ने बताया कि शुद्ध घी वाली स्पेशल सेवइयां 500 रुपये किलो की दर से बिकी. खजूर की भी खूब डिमांड रही. बाजार में 300 रुपये से लेकर अरबी व ईरानी खजूर एक हजार रुपये किलो की दर से बिके.